Untitled Document
णमो अरिहंताणं | णमो सिद्धाणं | णमो आयरियाणं | णमो उवज्झायणं | णमो लोए सव्व साहूणं | एसो पंच णमोक्कारो, सव्व पावप्प णासणो मंगलाणं च सव्वेसिं, पडमम हवई मंगलं |
PRATHAM TIRTHANKAR SHREE ADINATH BHAGVAAN
1 | 2 | 3

प्र.1: भगवान श्री आदिनाथ जी के कुछ प्रचलित नाम बताइए?

उ.1: १.श्री आदिनाथ जी,२. श्री ऋषभनाथ जी, ३.श्री वृषभनाथ जी, ४.श्री पुरुदेव जी, ५.श्री आदिब्रह्मा, ५. प्रजापति

प्र.2: भगवान आदिनाथ के नाम की सार्थकता क्या है?

उ.2: तीर्थंकरो में प्रथम होने से उन्हें आदिनाथ कहा जाता है अथवा युग की आदि में होने से उन्हें आदिनाथ कहा जाता है

प्र.3: भगवान आदिनाथ को ऋषभनाथ क्यों कहते हैं?

उ.3: युग की आदि में दीक्षा लेने तथा ऋषि समूह के नायक पति, स्वामी होने से उन्हें ऋषभनाथ कहते हैं

प्र.4: भगवान आदिनाथ को वृषभनाथ क्यों कहते हैं?

उ.4: वृष धर्म को कहते हैं, धर्म का उपदेश देने तथा धर्म को धारण करने के कारण वे धर्मनाथ देव हुए, अतः उन्हें वृषभदेव कहते हैं अथवा भगवान की प्रतिमा चिन्ह वृषभ होने से भी उन्हें वृषभनाथ, वृषभदेव कहते हैं

प्र.5: भगवान आदिनाथ को आदिब्रह्मा क्यों कहते हैं?

उ.5: क्योंकि भगवान पहले केवल ज्ञानी थे| समवशरण में उनके चारो दिशाओ में मुख दिखने से उन्हें आदिब्रह्मा कहते हैं|

प्र.6: भगवान आदिनाथ को प्रजापति क्यों कहते हैं?

उ.6: क्योंकि आदिनाथ भगवान ने प्रजा को असि, मसि आदि छ: क्रियाओ का उपदेश देकर पालन किया था| अतः वे प्रजापति कहे जाते हैं|

प्र.7: भगवान श्री आदिनाथ का जन्म कब हुआ था?

उ.7: जब तृतीय काल में चौरासी लाख वर्ष पूर्व तीन वर्ष साड़े आठ महीने प्रमाण काल शेष रह गया था तब श्री आदिनाथ का जन्म हुआ था|

प्र.8: भगवान श्री आदिनाथ कहाँ से गर्भ में आये थे?

उ.8: सवार्थ सिद्धि नाम के अनुत्तर विमान से देव पर्याय छोड़कर गर्भ में आये थे|

प्र.9: भगवान श्री आदिनाथ के गर्भ कल्याणक की तिथि क्या थी?

उ.9: आषाढ़ कृष्णा द्वितीया

प्र.10: भगवान श्री आदिनाथ का गर्भ नक्षत्र क्या था?

उ.10: रोहिणी नक्षत्र

प्र.11: भगवान श्री आदिनाथ कहाँ पैदा हुए थे?

उ.11: अयोध्या नगरी में

प्र.12: अयोध्या नगरी के अन्य नाम क्या है?

उ.12: साकेत नगरी, सुकौशला, विनीता एवं मिथलानगरी

प्र.13: भगवान श्री आदिनाथ की माता का नाम क्या था?

उ.13: माता मरूदेवी

प्र.14: भगवान श्री आदिनाथ की पिता का नाम क्या था?

उ.14: श्री नाभिराय जी

प्र.15: भगवान श्री आदिनाथ की पिता की विशेषता क्या थी?

उ.15: भगवान श्री आदिनाथ की पिता श्री नाभिराय कुलकरो में अंतिम कुलकर थे

प्र.16: भगवान श्री आदिनाथ कौन से वंश में पैदा हुए थे?

उ.16: इक्ष्वाकु वंश में

प्र.17: भगवान श्री आदिनाथ का जन्म कौन सी तिथि में हुआ था?

उ.17: चैत्र कृष्णा नवमी में

प्र.18: भगवान श्री आदिनाथ का जन्म नक्षत्र क्या था?

उ.18: उत्तराषाढ़ा नक्षत्र

प्र.19: भगवान श्री आदिनाथ की आयु कितनी थी?

उ.19: चौरासी लाख वर्ष पूर्व

प्र.20: भगवान श्री आदिनाथ का कुमार काल कितना था?

उ.20: बीस लाख वर्ष पूर्व
Untitled Document