Untitled Document
णमो अरिहंताणं | णमो सिद्धाणं | णमो आयरियाणं | णमो उवज्झायणं | णमो लोए सव्व साहूणं | एसो पंच णमोक्कारो, सव्व पावप्प णासणो मंगलाणं च सव्वेसिं, पडमम हवई मंगलं |
NAMOKAR KI MAHIMA
1 | 2 | 3

प्र .1: नवकार मंत्र के अन्य प्रचलित नाम क्या हैं ?

उ .1: णमोकार मंत्र ; पञ्च नमस्कार मंत्र ; परमेष्ठी मंत्र ; मूल मंत्र ; महा मंत्र ; नवकार मंत्र ; अनाधिनिधन मंत्र ; शाश्वत मंत्र |

प्र .2: णमोकार मंत्र को नमस्कार मंत्र क्यों कहा जाता हैं ?

उ .2: क्योंकि इसमें जैन धर्मं के पञ्च परमेष्ठी को नमस्कार किया गया हैं |

प्र .3: णमोकार मंत्र को मूल मंत्र क्यों माना जाता हैं ?

उ .3: णमोकार मंत्र से सभी मंत्रो मंत्रो की रचना हुई हैं एसा माना जाता हैं तथा यह सभी मंत्रो में सारभूत रूप में रहता हैं |

प्र .4: णमोकार मंत्र से कितने मंत्रो की रचना हुई हैं ?

उ .4: णमोकार मन्त्र से ८४ (84) लाख मंत्रो की रचना हुई हैं |

प्र .5: मंत्रो का जनक किसे कहा जाता हैं ?

उ .5: णमोकार मंत्र को मंत्रो का जनक जाना जाता हैं |

प्र .6: णमोकार मंत्र में कितने पद होते हैं ?

उ .6: णमोकार मंत्र में ५ (5) पद होते हैं |

प्र .7: णमोकार मंत्र में कितने अक्षर व कितनी मात्राए हैं ?

उ .7: णमोकार मंत्र में ३५ (35) अक्षर व ५७ (57) मात्राए होती हैं |

प्र .8: णमोकार मंत्र का सबसे छोटा रूप क्या हैं ?

उ .8: णमोकार मंत्र का सबसे छोटा रूप ऊं हैं |

प्र .9: णमोकार मन्त्र को सुनकर लाभ प्राप्त करने वाले किन्ही तीन जीवो के नाम बताइए ?

उ .9: कुत्ता , नाग युगल तथा बेल |

प्र . 10: जीवो को णमोकार मन्त्र सुनाने वाले ख्याति प्राप्त किन्ही तीन महानुभवों के नाम बताइए ?

उ .10: जीवन्धर स्वामी , भगवान् पार्श्वनाथ तथा भगवान् राम |

प्र .11: वर्तमान में णमोकार मन्त्र बाबा के नाम से कौन - से साधू प्रसिद्ध हैं ?

उ .11: वर्तमान में परम पूज्य आचार्य श्री कल्याण सागर जी महाराज णमोकार मन्त्र वाले बाबा के नाम से प्रसिद्ध हैं |

प्र .12: भगवान् पार्श्वनाथ ने किसे मन्त्र सुनाया था ?

उ .12: भगवान् पार्श्वनाथ ने जलते हुए नाग - नागिन को णमोकार मन्त्र सुनाया था |

प्र .13: नाग युगल ने णमोकार मन्त्र सुनकर क्या फल प्राप्त किया ?

उ .13: नाग युगल णमोकार मन्त्र सुनकर पातालाधिपति व्यंतर इंद्र पद्मावती - धरणेन्द्र हो गए | जहा उन्होंने सम्यक दर्शन को प्राप्त किया |

प्र .14: मरते हुए कुत्ते को णमोकार मन्त्र किसने सुनाया था ?

उ .14: मरते हुए कुत्ते को णमोकार मन्त्र राजकुमार जीवन्धर स्वामी ने सुनाया था |

प्र .15: कुत्ते ने णमोकार मन्त्र सुनकर क्या फल प्राप्त किया ?

उ .15: णमोकार मन्त्र सुनकर कुत्ता सुदर्शन नाम का यक्षेन्द्र देव हो गया |

प्र .16: मरते हुए बेल को णमोकार मन्त्र किसने सुनाया था ?

उ .16: मरते हुए बेल को णमोकार मन्त्र राम ने सुनाया था |

प्र .17: बेल ने णमोकार मन्त्र को सुनकर क्या फल प्राप्त किया ?

उ .17: बेल का जीव ही सुग्रीव हुआ |

प्र .18: अंजन चोर ने णमोकार मन्त्र का क्या फल प्राप्त किया ?

उ .18: जिनदत्त सेठ से प्राप्त णमोकार मन्त्र को परोक्ष में प्राप्त करके बताई विधि से जिनदत्त सेठ के वचनों को प्रमाणित मानकर आकाशगामी विद्या को प्राप्त किया तथा कर्मो का नाश करके मोक्ष को प्राप्त हुआ |

प्र .19: णमोकार मन्त्र का अपमान किसने किया था ?

उ .19: णमोकार मन्त्र का अपमान हस्तिनापुर के चक्रवर्ती राजा सुभौम ने किया था |

प्र .20: चक्रवर्ती सुभौम ने णमोकार मन्त्र का अपमान क्यों किया ?

उ .20: अपने प्राण बचने के लिए चक्रवर्ती सुभौम ने णमोकार मन्त्र का अपमान किया |


 
Untitled Document