Untitled Document
णमो अरिहंताणं | णमो सिद्धाणं | णमो आयरियाणं | णमो उवज्झायणं | णमो लोए सव्व साहूणं | एसो पंच णमोक्कारो, सव्व पावप्प णासणो मंगलाणं च सव्वेसिं, पडमम हवई मंगलं |
CHANDA PRABHU BHAGWAN
1 | 2 | 3

प्र.1: आठवें तीर्थंकर का नाम क्या है?

उ. 1: श्री चंदा प्रभु भगवान

प्र. 2: श्री चंदा प्रभु भगवान की पूर्व पर्याय का नाम क्या था?

उ. 2: राजा श्री श्रीशेण

प्र. 3: श्री श्रीशेण कहाँ के राजा था?

उ. 3: सुगंधा देश के

प्र. 4: श्री श्रीशेण किस नगर एक राजा थे?

उ. 4: श्रीपुर नाम नगर में

प्र. 5: श्री चंदा प्रभु भगवान के सात भव कौन से थे?

उ. 5: श्रीवर्मा नाम के राजा, पहले स्वर्ग में देव, अजित सेन नामक चक्रवर्ती, अच्युत स्वर्ग में इंद्र, पद्मानाथ नाम के राजा, वैजयंत विमान के देव, तीर्थंकर श्री चन्द्र प्रभु

प्र. 6: श्री सुपार्श्नाथ भगवान के कितने काल बाद श्री चन्द्र प्रभु भगवान हुए?

उ. 6: नौ सौ करोड़ सागर बीत जाने पर श्री चंदा प्रभु भगवान हुए

प्र. 7: श्री चंदा प्रभु भगवान कहाँ से गर्भ में आये?

उ. 7: वैजयंतनामक अनुत्तर विमान से

प्र. 8: श्री चंदा प्रभु भगवान के पिता का नाम क्या था?

उ. 8: श्री महासेन राजा

प्र. 9: श्री चंदा प्रभु भगवान की माता का नाम क्या था?

उ. 9: श्रीमती लक्ष्मणा देवी

प्र. 10: श्री चंदा प्रभ भगवान के शरीर का वर्ण क्या था?

उ. 10: चन्द्रमा के सामान श्वेत वर्ण

प्र. 11: श्री चंदा प्रभु भगवान के शरीर की उचाई कितनी थी?

उ. 11: एक सौ पचास धनुष

प्र. 12: श्री चंदा प्रभु भगवान की आयु कितनी थी?

उ. 12: दस लाख वर्ष पूर्व की

प्र. 13: श्री चंदा प्रभु भगवान का जन्म कहाँ हुआ था?

उ. 13: चंद्रपुर नगर में

प्र. 14: श्री चंदा प्रभु भगवान को किस चिन्ह से जाना जाता है?

उ. 14: चन्द्रमा से

प्र. 15: श्री चंदा प्रभु भगवान का जन्म कौन से नक्षत्र में हुआ था?

उ. 15: अनुराधा नक्षत्र में

प्र. 16: श्री चंदा प्रभु भगवान का कुमार काल कितने वर्ष का था?

उ. 16: ढाई लाख वर्ष पूर्व

प्र. 17: श्री चंदा प्रभु भगवान का राज्य काल कितने वर्ष का था?

उ. 17: साढ़े छह लाख वर्ष पूर्व २४ पूर्वांग

प्र. 18: श्री चंदा प्रभु भगवान का जन्म कौन से वंश में हुआ था?

उ. 18: इक्ष्वाकु वंश में

प्र. 19: श्री चंदा प्रभु भगवान के वैराग्य का क्या कारण था?

उ. 19: अध्रुवादि भावनाओं के चिंतवन करने से

प्र. 20: श्री चंदा प्रभु भगवान की दीक्षा कौन से वन में हुई थी?

उ. 20: सवार्थ नाम के वन में
Untitled Document